{"_id":"5952b4fc4f1c1ba44f8b48a3","slug":"141498592508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशवाल खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवाल खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशवाल खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान
शाहपुर। गांव शाहजुड्डी में देशवाल खाप की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को रोकने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया गया।
शाहजुड्डी में प्रदेश स्तरीय देशवाल खाप की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह देशवाल ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा खोरी, विवाह विच्छेद, शादी विवाह में फिजूल खर्चा करने आदि से समाज में बुराइयां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समाज में फैली बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए खाप को मजबूत कर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने खाप को मजबूत कर खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान किया। शादी विवाह के लिए समय-समय पर युवक-युवतियां परिचय सम्मेलन आयोजित करने व आर्थिक मदद करने पर रणनीति बनाई गई।
मौके पर बिशन सिंह, मांगेराम, संजीव देशवाल, मनोज देशवाल, विलक्षण देशवाल, देवेंद्र देशवाल, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप देशवाल, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरसिंह, कुलदीप देशवाल आदि लोग मौजूद रहे। देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह ने बैठक में दूरदराज से आए देशवाल बंधुओं का आभार व्यक्त किया।