{"_id":"6a90994d495801a81c08309c","slug":"sisters-set-out-on-a-journey-raksha-bandhan-special-arrived-late-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-179266-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सफर पर निकल गईं बहनें...देर से आई रक्षाबंधन स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सफर पर निकल गईं बहनें...देर से आई रक्षाबंधन स्पेशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के लिए तिलकब्रिज से मुजफ्फरनगर तक चलाई गई रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन पहले दिन देरी से पहुंची। इंतजार कर महिलाओं ने बसों और अन्य वाहनों से सफर किया। अधिकतर डिब्बे खाली ही नजर आए। 12 डिब्बों की ट्रेन के लिए 150 टिकट ही बिके।
रेलवे स्टेशन प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं की यात्रा सुगम करने के लिए दिल्ली के तिलक ब्रिज से मुजफ्फरनगर के लिए बृहस्पतिवार से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। तिलक ब्रिज से ट्रेन सुबह पौने दस बजे चलकर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। इसके पांच मिनट बाद रवाना होगी। बृहस्पतिवार को पहले दिन यह ट्रेन दोपहर में दो बजकर पचास मिनट पर आई। पहले ही दिन एक घंटा 50 मिनट की देरी से आई। बीस मिनट बाद वापस चली गई।
इनसेट
रोडवेज बसों में आठ हजार महिलाओं ने की यात्रा
रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए इस पर्व पर तीन दिन के लिए एक सहयोगी सहित मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा दी है। योजना के पहले दिन रोडवेज बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ बसों में देखने को मिली। परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग आठ हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की है।