{"_id":"642d873c4fc2a8995a0298e4","slug":"1392-crore-for-construction-of-road-from-baghra-to-charthawal-muzaffarnagar-news-c-14-1-180810-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 13.92 करोड़ में होगा बघरा से चरथावल तक सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 13.92 करोड़ में होगा बघरा से चरथावल तक सड़क का निर्माण
विज्ञापन
- विधायक पंकज मलिक का प्रयास रंग लाया
- लोनिवि ने 13.92 करोड़ किए मार्ग के लिए स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बघरा से चरथावल कस्बे को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण 13.92 करोड़ में होगा। विधायक पंकज मलिक के प्रयास से लोक निर्माण विभाग ने इसे मंजूरी दी है।
विधायक पंकज मलिक ने बताया कि तीन मार्च को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की बैठक हुई थी। इस बैठक में चरथावल विधानसभा के दो विकास खंडों को जोड़ने वाले मार्ग बघरा से चरथावल तक को स्वीकृति मिली है। सड़क की लंबाई 7.60 किमी रहेगी, सड़क की चौडाई नये मानकों के अनुसार 5.50 मीटर की होगी। इस सड़क पर 13 करोड़ 92 लाख खर्च होंगे। यह सड़क बघरा, सैदपुरा, अमीरनगर, खुसरोपुर होते हुए चरथावल जाएगी। इसके बनने से आवागमन सुलभ होगा। पंकज मलिक ने बताया कि इस सड़क को लेकर वह काफी समय से प्रयासरत थे। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है