{"_id":"5cd9b13ebdec2207167ed227","slug":"131557770558-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम करेंगे विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम करेंगे विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम करेंगे विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण की जांच
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका से छह विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व करेंगे। डीएम अजय शंकर पांडेय ने उन्हें एक सप्ताह में जांच पूरी कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर पालिका से छह विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण कर दिया गया। इस मामले में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कर अधीक्षक आरडी पोरवाल की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है तथा कानूनी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही पालिका के लाइसेंस लिपिक प्रवीण कुमार को भी कर अधीक्षक का साथ ही जिम्मेदार पाया। इस पर लिपिक का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। इस पूरे प्रकरण में नगर पालिका के पैनल अधिवक्ता विकास वर्मा ने चेयरपर्सन की ओर से उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण से संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने इस पूरे प्रकरण की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौंपी है। उन्हें एक सप्ताह में जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच के संबंध में यदि किसी अभिलेख की आवश्यकता हो तो नगर पालिका से ले लिया जाए। अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पालिका के ईओ को भी निर्देशित किया गया है।
एजेंसियों को घेरने में जुटी पालिका
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका नवीनीकरण कराने वाली छह विज्ञापन एजेंसियों के साथ ही कर अधीक्षक आरडी पोरवाल को घेरने में जुटी है। संभावना है कि विज्ञापन एजेंसियां इस मसले में न्यायालय की शरण में जा सकती हैं, इसलिए पालिका की ओर से पहले ही कैविएट दाखिल कर दी गई है। पालिका के पैनल अधिवक्ता विकास वर्मा की ओर से कहा गया है कि संबंधित विज्ञापन एजेंसियां कोई वाद दायर करती हैं तो केविएटर को आपत्ति प्रस्तुत करने का मौका दिया जाए।