{"_id":"5c9d0f6dbdec2214516f5081","slug":"131553796973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिये मतदान का महतव समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिये मतदान का महतव समझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिये मतदान का महत्व समझाया
देवबंद (सहारनपुर)। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने लघु नाटिका और उद्घोष के माध्यम से मतदान का महत्व प्रदर्शित किया। इस दौरान अतिथियों ने छात्राओं से अपने घरवालों और पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार राकेश शर्मा ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम किस देश के नागरिक हैं। हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। जिनके परिणाम स्वरूप हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। जहीन अहमद मदनी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। कानूनगो मो. रिजवान ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसलिए लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान करना है। संस्थापक डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि मतदान के दिन को अवकाश न समझे बल्कि स्वयं अनिवार्य रूप से मतदान करें। अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान शिक्षिकाओं और छात्राओं को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है।