फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   होली खेलकर लौट रहे युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत

होली खेलकर लौट रहे युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
होली खेलकर लौट रहे युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। शाहपुर गांव से होली खेलकर लौट रहे युवकों की बुलेट मोटरसाइकिल सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सुमित सैनी (24) पुत्र सुरेश सैनी बृहस्पतिवार को अपने साथी मोनू शर्मा (18) पुत्र राजेश शर्मा निवासी नूरपुर (शुगर मिल) के साथ शाहपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे। सायं करीब तीन बजे दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से देवबंद लौट रहे थे। जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सुमित व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मोनू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, सुमित सैनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसका देर शाम नगर स्थित शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed