{"_id":"5c63197ebdec22129c2da6d0","slug":"131549998462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदेन स्कूल ने किया लंगर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदेन स्कूल ने किया लंगर का आयोजन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने निभाई भागीदारी
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में एक विशाल लंगर चलाया गया। कक्षा के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं के परिश्रम से लगभग तीन हजार से भी अधिक लोगों ने भोजन किया।
लंगर में कक्षा नौ के छात्र- छात्राओं ने अपने प्रयास से आटा, दाल, चावल, सूजी, चीनी तथा घी आदि की व्यवस्था की। माता पिता ने और अभिभावकों ने भी बच्चों को इस कार्य में पूर्ण सहयोग दिया। कुछ विद्यार्थियों ने जहां खाद्य सामग्री जुटाई तो कुछ ने दान पेटी में रुपए एकत्र किए। छात्राओं ने सब्जी काटने, छीलने, आटे की लोई बनाने का कार्य किया तो दूसरी ओर छात्र मिलकर खाना परोसने से लेकर सारी व्यवस्था को संभाले रहे। इस श्रमदान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, गरीबों के प्रति हमदर्दी, सहिष्णुता तथा लोगों में भेदभाव न करने जैसे अनेक मानवीय गुणों की शिक्षा प्रदान करना था तथा शिक्षा के साथ-साथ उन्हे एक शिष्ट नागरिक बनाना भी था। प्रबंधक विश्व रत्न एवं प्रधानाचार्या धारा रत्न ने बच्चों के जोश एवं कार्यों की सराहना की।