फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरु को याद किया

स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरु को याद किया

Thu, 15 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरु को याद किया
स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन स्कूलों में चिल्ड्रंस-डे के रूप में मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से स्कूलों में रंग जमाया। एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर दादा-दादी, नाना-नानी को सम्मानित किया गया।
पटेलनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया। हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन ने दादा-दादी और नाना-नानी को कुमकुम और अक्षत लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, वंदना वर्मा, शशिकांत शर्मा ने विचार रखे। बुजुर्गों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंक्चूऐलिटी लक्की ड्रा में छात्रा परी की दादी संतोष, अनमोल के दादा सत्यपाल विजेता रहे।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। हैप्पी, अमान, अदीबा ने दौड़ प्रतियोगिता जीती। वॉलीबाल और कबड्डी में छात्र-छात्राओं ने शानदार जीत पाई। संस्था निदेशक निशा त्यागी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विक्रम, अंशुल त्यागी, पल्लवी, अदिति, अनुराधा शर्मा आदि का सहयोग रहा। केशवपुरी स्थित सनबीम स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। चाचा नेहरूका भावपूर्ण स्मरण किया। गीत, कविता और नाटिका के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया गया। निदेशक राजीव कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में चारो हाउस के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। दा विर्शी हाउस टीम विजेता रही। छात्रों के मनोरंजन को रंगारंग कार्यक्रम हुए। डायरेक्टर चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता ने विचार रखे। जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया। बच्चों ने भाषण, कविता, गीत प्रस्तुत किए। विवेक विद्या मंदिर भरतिया कालोनी में बाल दिवस पर खेलों का आयोजन हुआ। खो-खो, चेयर रेस, नींबू रेस आदि खेलों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रधानाचार्या प्रेमलता शर्मा ने विचार रखे। बाल दिवस पर इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। कुश्ती खिलाड़ी आस मौहम्मद, मेधावी छात्र सुहैल, अल्ताफ, अब्दुल खालिक को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का शुभारंभ वंदेमातरम् से हुआ। प्रधानाचार्य आजादवीर, कोआर्डिनेटर आशीष त्यागी ने नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र अर्श गोयल, छात्रा ईशिका चौधरी ने नेहरू के जीवन पर विचार रखे। गोल्डन बेल्स एकेडमी ढीढावली में चिल्ड्रंस-डे पर खेल प्रतियोगिताएं हुई। प्रबंधक विशेष रघुवंशी ने विचार रखे। राजवंश विद्या मंदिर कूकडा में बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया गया। प्रधानाचार्य समुंद्र सैन, प्रबंधक सुशील गुप्ता ने विचार रखे। डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि मनमोहन जैन ने बाल मन पर विचार रखे। जैन कन्या इंटर कॉलेज में वूमैन क्लब ने निबंध प्रतियोगिात का आयोजन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल, रमा भाटिया, वंदना, दीपाली, मानवी, सारिका, अनुराधा मौजूद रही।

मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। डायरेक्टर रिंकू एस गोयल ने विचार रखे। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेडी में बाल दिवस पर को उल्लास पूर्वक मनाया गया। अर्जुन निर्वाल एवं मेघराज सिंह ने विचार रखे। महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देश के प्रथम पीएम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed