फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से ही भगवद् भक्ति

कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से ही भगवद् भक्ति

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से ही भगवद् भक्ति
मुजफ्फरनगर। नई मंडी मेहता क्लब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में साक्षी गोपाल दास जी महाराज ने कहा कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से ही भगवद् भक्ति प्राप्त हो जाती है । महाराज श्री ने कहा हरि नाम जपने वाले व्यक्ति के चेहरे खिल जाते हैं। जिसकी इंद्रियां वश में नहीं उसको तीन लोको का ऐश्वर्य भी प्राप्त हो जाये वह सुखी नहीं रह सकता।
विज्ञापन

साक्षी गोपाल दास ने कहा की जीव को प्रारब्ध के अनुसार ही सुख दुख मिलता है जो भी मिले उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। असंतोषी व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता। महाराज श्री ने शरणागति के छह लक्षण बताए। भक्त भगवान के लिए अनुकूल भक्ति बढ़ाने में सहायक होती है, उसे स्वीकार करता है। जिसके संग से भक्ति में नुकसान होता हो उससे दूर रहना चाहिए। भगवान के प्रति विश्वास पूर्ण हो। यदि विश्वास नहीं तो शरणागति पाखंड है। द्रोपदी का उदाहरण दिया। दुर्योधन की सभा में एक लाख दुष्ट थे। ऐसे ही भक्त प्रह्लाद के लिए भगवान खंभे से प्रकट हुए और भक्त की रक्षा की। गज की ग्राह से रक्षा की। अपने भगवान के सामने दीन हीन होकर रहो। मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति पूर्ण शरणागति थी वे गाती थी मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरों ना कोई, जाके सिर पे मोर मुकुट मेरो पति सोई रे। भजन पर सभी भाव विभोर हो गए। इस्कॉन चेयरमैन पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंह कक्कन, मनोज खंडेलवाल, रमेश मिश्रा , मनमोहन जैन , सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी , जागेश कपूर , सुशील अग्रवाल, नीरज कुमार, सुनील कुमार और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की।
विज्ञापन


केवल राम नाम ही सत्य है : कृष्णानंद
फोटो...
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास कृष्णानदं ने कहा कि संसार में केवल राम नाम ही सत्य है। बाकी सब मिथ्या है। उन्होंने राजा परीक्षित का उदाहरण सुनाते हुए कहा कि शुकदेव मुनि उन्हें समझाते है कि जब व्यक्ति संसार छोड़कर चल देता है तो केवल राम नाम ही सत्य रह जाता है। हम अपने परिवार और पैसे को ही सत्य समझने लगते हैं। जीवन तो केवल सात दिन का है, आठवा दिन किसी का नहीं आता। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुडी कई कथाओं को विस्तार से सुनाया। अतुत गर्ग, किरण गर्ग, मीनाक्षी, केेशव, प्रदीप कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed