{"_id":"5b070e124f1c1ba06e8b4713","slug":"131527189010-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में किशोर को पीएसी ने मोटरबोट से तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में किशोर को पीएसी ने मोटरबोट से तलाशा
Updated Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में किशोर को पीएसी ने मोटरबोट से तलाशा
खतौली। गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते हुए किशोर पानी में डूब गया था। पुलिस ने किशोर को तलाश कराने को गोताखोर पीएसी बल को मोटरबोट के साथ गंगनहर में उतारा। पीएसी बल ने मोटरबोट से किशोर को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। किशोर के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 16 वर्षीय सादिक पुत्र साजिद 21 मई दोपहर को मोहल्ले की रहने वाले दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए सादिक पानी में डूब गया। सादिक के डूबने से दोस्त घबरा गए थे। दोस्त गंगनहर से निकल कर फरार हो गए। पुलिस व परिजन उसी दिन से किशोर को तलाश करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने गढ़मुक्तेश्वर से गोताखोर पीएसी बल के जवानों को मोटरबोट के साथ बुलवाया। पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से गंगनहर में किशोर को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।