फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संचालक का चुनाव कड़ी सुरक्षा में संपन्न

संचालक का चुनाव कड़ी सुरक्षा में संपन्न

Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संचालक का चुनाव कड़ी सुरक्षा में संपन्न
पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन

जानसठ। जानसठ क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों पर संचालक पदों के लिए मतदान पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सालारपुर समिति पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।

सोमवार को सहकारी समिति दक्षिणी जानसठ भलेड़ी पर संचालक पद की चार सीटों पर चुनाव हुआ, जिनमें गांव पिमौडा से राम सिंह व गढ़ी से रहमान, वाजिदपुर कव्वाली से अफजाल व सुमन देवी संचालक पद पर निर्वाचित हुए। गांव तिसंग सहकारी समिति पर गांव राजपुर कलां से सुनीता, गांव मंतौड़ी से बेगराज, गांव नंगली महासिंह से राज सिंह चुनाव जीते। सहकारी समिति नंगला मुबारिक पर काटका से इश्हाक, गांव भटौड़ा से कौशल, नंगला कबीर से अश्वनी, नंगला मुबारिक से तेजपाल सिंह चुनाव जीते। गांव सलारपुर समिति पर गांव सलारपुर के राजेंद्र, कमलेश, नौशाद, गांव मेहलकी से दिलावर सिंह, गांव खलवाड़ा से बाबू राम, गांव ढ़ासरी से ज्ञान सिंह व राजकुमारी निर्वाचित हुए। सोंहजनी समिति पर सोंहजनी से मुकेश देवी, उमेश देवी, उत्तरी घटायन से चंटी व मुकेश कुमार, दक्षिणी घटायन से कांति देवी संचालक पद पर चुनीं गईं। किसान सहकारी समिति सलारपुर में मतदान के दौरान मतदान स्थल पर उम्मीदवारों के समर्थक आमने सामने खड़े होकर नारेबाजी तथा हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकार कर खदेड़ा दिया। मतगणना के दौरान हंगामा होने की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को खदेड़ा। एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने क्षेत्र का दौरा कर सहकारी समितियों पर अभिकर्ताओं को हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed