{"_id":"5a663b254f1c1b7c268b5d5b","slug":"131516649253-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गऊशाला के लिए किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गऊशाला के लिए किया भूमि पूजन
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गऊशाला के लिए किया भूमि पूजन
पुरकाजी। कस्बा स्थित नार्वे मार्ग पर सोमवार को गऊशाला की जमीन का भूमि-पूजन किया गया। इस मौके पर पंडित विनोद शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन कर गऊशाला की नींव रखी गई।
करीब आठ माह पूर्व कस्बा निवासी मुस्लिम युवक शरबत अली ने अपनी पुश्तैनी जमीन में से श्री बालाजी धाम मंदिर को गऊशाला के लिए पौने दो बीघा जमीन देकर कस्बे में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की थी, जिससे प्रसन्न होकर मंदिर कमेटी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया था। उक्त जमीन पर जाने के लिए रास्ता नहीं होने पर मंदिर कमेटी के आग्रह पर निकट के ही किसान मलखान सैनी ने अपनी जमीन में से करीब डेढ़ बीघा जमीन देकर गऊशाला में जाने का रस्ता दे दिया था। श्रीबालाजी धाम के संस्थापक गुरुजी पं घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन कर मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के जेई रामनिवास त्यागी, भारत भूषण खुल्लर, डॉ संदीप वर्मा, रवि खुल्लर, सतविंद्र बेदी, देवेंद्र सिंघल, महेंद्र बंसल, मनीष गोयल, निखिल गोयल, मांगेराम, दिनेश गोयल, विपुल गोयल, सागर कोरी, बिट्टू गुप्ता, जय नारायण आदि मौजूद रहे।
वसंत पंचमी पर कढ़ी-चावल वितरित
(फोटो समाचार)
पुरकाजी। वसंत पंचमी के पर्व पर कस्बे के मेन बाजार में व्यापारियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सवेरे पूजा-अर्चना कर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संजीव खुल्लर, अश्वनी खुल्लर, दीपक बंसल, अर्जुन गुप्ता, अमित सिंघल, रोमी कुमार, प्रजव्वल गुप्ता, श्याम सिंह, अतिश, आदिल आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीलम माहेश्वरी, आशु बेदी, ममता त्यागी, विजय त्यागी, वंदना बेदी, दीपा सिंह, नुपुर, पायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगदी और जेवर ले जाने का आरोप
पुरकाजी। कस्बे के एक युवक ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पत्नी पर घर में रखी चार लाख की नगदी और सोने के जेवर लेकर चले जाने का आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी युवक दानिश ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेची थी, जिसके चार लाख रुपये घर में रखे हुए थे। वह रविवार को गाड़ी पर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान तहरीर में नामजद उसके दो साले और एक साढू उसके घर आए, जिनके साथ उसकी पत्नी घर में रखे चार लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर ओर एक मोबाइल लेकर चली गई है। पीड़ित ने पुलिस से उसकी पत्नी का सुराग लगाकर उसकी नगदी, जेवरात वापस दिलाने की मांग की है।
एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार उड़ाए
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी महिपाल रुड़की में काम करता है और उसका वहीं पर पीएनबी में खाता है। सोमवार को वह अपने घर आया हुआ था, जहां पर वह पीएनबी के एटीएम से 5000 रुपये निकालने गया था, जहां पर उसने एक युवक की मदद ली। युवक ने उसे पांच हजार रुपये निकालकर दे दिए। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया, जिसे पढ़कर वह घबरा गया और मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाकर रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
डग्गामार वाहनों को हटवाने की मांग
पुरकाजी। कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर दुकानों के सामने खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों को हटवाने की मांग की है।
व्यापारियों को आरोप है कि खादर तिराहे पर डग्गामार जीप और बसें उनकी दुकानों के सामने खड़ी रहती हैं, जिन्हें हटाने के लिए कहा जाता है तो उनके चालक-परिचालक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। थाने पहुंचे आरिफ अहमद, मोहित कुमार, डॉ मनोज कुमार, जावेद अहमद, आरिफ, सचिन कुमार, शमीम अहमद आदि व्यापारियों ने पुलिस से वाहनों को हटवाने की मांग की है। पुलिस ने डग्गामार वाहनों को हटवाने का आश्वासन दिया है।