{"_id":"59becd284f1c1b1a688b5214","slug":"131505676584-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल पर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल पर किसानों का धरना जारी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का धरना जारी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं का बजाज चीनी मिल भैंसाना पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों के बीच पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि जब तक किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नही मिलेगा. तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को धरनास्थल पर सर्वसम्मति से आंदोलन संबंधी विशेष निर्णय लिए जाएंगे। किसानों का क्रमिक रूप से धरना जारी रहेगा। प्रत्येक गांव से निर्धारित दिन के अनुसार किसान धरनास्थल पर आ रहे हैं। धरनास्थल पर आज विपिन त्यागी, अतहर हसन, बिजेंद्र मलिक, ब्रजबीर मलिक, चरण सिंह, मनोज ठेकेदार, सुधीर सहरावत आदि मौजूद रहे।