{"_id":"59beca5f4f1c1b2a688b5136","slug":"131505675871-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज में सड़क हादसे में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज में सड़क हादसे में किशोरी की मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज में सड़क हादसे में किशोरी की मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज में दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सत्संग भवन के सामने बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार है।
रामराज निवासी बाबूराम की बेटी पिंकी (14) अपने परिजनों के साथ सत्संग भवन में आई थी। दोपहर वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने पिंकी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। परिजनों ने अभी पुलिस को खबर नहीं दी है।
घरेलू कलह में विवाहिता ने आग लगाई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गृह क्लेश में विवाहिता ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में ले लिया है। एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
भोपा के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी मोहम्मद खुशी का पत्नी गुलशरीना से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। मोहम्मद खुशी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह अपने दो माह के बच्चे को लेकर पास के मकान में रह रही अपनी मां के पास चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी गुलशरीना ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिसमें वह झुलस गई। पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल भेजवाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है।