फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

बेटियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेटियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे
बेटियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहायक अभियोजन अधिकारी की 2015 की परीक्षा में जिले की दो बेटियों का एपीओ के पद पर चयन हुआ है। दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है। पचेंडा रोड की रचना सैनी और बाग जानकीदास की तबस्सुम अपनी सफलता के पीछे परिजनों का सहयोग मानती हैं।

पचेंडा रोड पर निवासी रचना सैनी अपनी सफलता के पीछे अपने पिता अधिवक्ता सुखपाल सैनी का प्रोत्साहन मानती हैं। कहती हैं कि उनके पिता उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। एलएलबी, एलएलएम, नेट पास करने के बाद पीएचडी की। इसके बाद भी तैयारी रुकी नहीं और पीसीएस जे के लिए प्रेरित किया। सहायक अभियोजन अधिकारी का रिजल्ट आया और उसमें नाम आया तो खुशी का ठिकाना नहीं था। मां अंगूरी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का उसे सहयोग मिला। अपनी सफलता में अपने गुरुजन बिहार में जज प्रदीप मलिक का मुख्य सहयोग मानती हैं। बाग जानकीदास की रहने वाली तबस्सुम ने भी एपीओ की परीक्षा में झंडा गाड़ा है। एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा पास कर तबस्सुम ने 2015 की एपीओ की परीक्षा में हिस्सा लिया। तबस्सुम इस समय बेसिक शिक्षा में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। साधारण परिवार की तबस्सुम के बड़े भाई जीशान फैशन डिजाइनर हैं। वह अपने पिता अल्लारखा को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। परिवार में तबस्सुम की सफलता पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed