{"_id":"59a31fd64f1c1b04118b4aa2","slug":"131503862742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक की मौत पर कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक की मौत पर कोहराम
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से युवक की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । बुखार से पीड़ित कस्बा निवासी एक युवक की मुजफ्फरनगर के एक प्राईवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मौहल्ला शहरदारान निवासी 22 वर्षीय तंजीम खान पुत्र सलीम को पांच दिन पूर्व बुखार आया था, जिसका उसके परिजन कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे शनिवार को मुजफ्फरनगर के ईवान अस्पताल में ले गए थे। रविवार को सवेरे पांच बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार वहां पर हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान हालत बिगड़ जाने से उसकी मौत हो गई।