{"_id":"596d08c74f1c1b1e518b47ee","slug":"131500317895-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ालिका का रिकार्ड सीन, राजस्व टीम जांच में लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ालिका का रिकार्ड सीन, राजस्व टीम जांच में लगाई
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका का रिकार्ड सीन, धांधली की जांच शुरू
खतौली। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्रा ने नगर पालिका के तमाम रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज और आय-व्यय से संबंधित सभी रजिस्टरों को सीन कर दिया गया है। एडीएम ने जांच के लिए राजस्व टीम को लगाया है। एडीएम ने बैंकों से तमाम स्टेटमेंट निकलवाने के लिए एसडीएम और राजस्व टीम को निर्देश दिए हैं। वहीं हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर को ही ऑफिस के बाहर लगी चेयरमैन पारस जैन की नेम प्लेट को भी उतार दिया।
नगर पालिका कर्मचारी अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों को मांग पत्र देते हुए चेयरमैन पारस जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके भुगतान की धनराशि को भी निकाल लिया है और पालिका की चेकबुक, जरूरी दस्तावेज उनके कब्जे में हैं। इससे पूर्व भी पालिका के कुछ सभासदों ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर शासन तक विकास कार्यों में धांधलेबाजी की शिकायत की थी।
शिकायत पर सोमवार को एडीएम प्रशासन हरीश चंद्रा अपने साथ एसडीएम कन्हई सिंह को लेकर पालिका में पहुंचे। एडीएम ने ईओ अनूप राय से सभी दस्तावेज मांगे। ईओ ने अलमारियों के ताला तुड़वाकर सभी दस्तावेज एडीएम को सौंप दिए। एडीएम ने सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और विकास कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेज के साथ आय-व्यय के सभी रजिस्टर सीन कर दिए। एडीएम ने जांच के लिए राजस्व टीम को लगा दिया है। हड़ताली कर्मचारियों ने इस दौरान ऑफिस के बाहर लगी चेयरमैन की नेम प्लेट को भी उतार दिया।
विज्ञापन
पालिका रिकार्डों की बारीकी से जांच होगी : एडीएम
एडीएम हरीश चंद्रा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने पर प्रथम दृष्टया पता चला है कि विकास कार्य कराए नहीं गए और भुगतान के लिए अग्रिम चेक काट दिए गए हैं। बैंकों का तमाम स्टेटमेंट निकलवाया जाएगा और जांच की जाएगी। एक अप्रैल 2017 के बाद के खर्च का कोई ब्योरा रजिस्टर में दर्ज नहीं है और 12 मई के बाद रजिस्टर में आय-व्यय का ब्योरा दर्ज नहीं किया गया है। एक जून 2016 के चेक कटे मिले हैं। इन चेकों से 17 सभासदों को मानदेय दिया गया है। जिन पर चेयरमैन और ईओ के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों से संबंधित सभी रजिस्टरों को सीन कर दिया गया है। जांच कराकर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।