फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 out of 16 water coolers spoiled in Naveen Mandi

नवीन मंडी में 16 में से 13 वाटर कूलर खराब

Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
13 out of 16 water coolers spoiled in Naveen Mandi
नवीन मंडी में 16 में से 13 वाटर कूलर खराब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी होने और मंडी स्थल ए ग्रेड का होने के बाद भी यहां पानी की व्यवस्था नहीं है। नवीन मंडी स्थल के 16 में से 13 वाटर कूलर खराब हैं। 32 हैंडपंप में से 17 पानी नहीं देते हैं। पांच साल से न तो कूलर बदले गए और न ही हैंडपंप का रिबोर हुआ है। एक कूलर तो यहां गायब ही हो चुका है। मंडी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पानी की व्यवस्था की मांग की है।

दी गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी और ए ग्रेड की मंडियों में शुमार नवीन मंडी स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में 16 वाटर कूलर लगे हैं, इनमें केवल तीन ठीक हैं। एक गायब हैं और बाकी सभी खराब पड़े हैं। इसी तरह मंडी में 32 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से केवल 15 ठीक हैं। बाकी 17 खराब पड़े हैं और पानी नहीं दे रहे हैं। मंडी में पांच विभागों के गेहूं क्रय केंद्र लगते हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान मंडी में आते हैं। गर्मी के मौसम में इन लोगों के लिए पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। एसोसिएशन पांच वर्र्षों से मांग कर रही है कि खराब वाटर कूलर हटाकर नए लगाए जाएं। जो हैंडपंप खराब हैं उनके रिबोर जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed