फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 auspicious moments for weddings...the band will play in abundance

Muzaffarnagar News: शादियों के 13 शुभ मुहुर्त...खूब बजेगा बैंड बाजा

Fri, 31 Oct 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
13 auspicious moments for weddings...the band will play in abundance
मुजफ्फरनगर। दो नवंबर से विवाह के गीतों, बैंड-बाजों और शहनाइयों की मुधर धुन गूंजेगी। चार माह के लंबे भद्र काल के बाद अब विवाह का शुभ समय शुरू हो रहा है। देवोत्थान एकादशी पर सैंकड़ों जोड़े सात फेरे लेकर जीवन के नए सफर की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

शादी के घरों से लेकर विवाह मंडपों में रौनक देखने को मिलेगी। आषाढ़ यानी जुलाई माह में भड्डली नवमी के बाद से विवाह जैसे मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं और कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी पर फिर से शुरुआत होती है। इस एकादशी पर अबूझ साया होने से ज्यादातर परिवारों ने इसी दिन शादी तय की है।
विज्ञापन



नवंबर माह में है 13 शुभ मुहूर्त
आचार्य जगमोहन भारद्वाज ने बताया कि जिले में दो नवंबर को कई जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। इसके साथ ही नवंबर माह में 13 शुभ विवाह के मुहूर्त हैं। देवउठनी एकादशी के साथ ही नवंबर का महीना विवाह के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। इनमें 2 नवंबर, 3 नवंबर, 5 नवंबर, 8 नवंबर, 12 नवंबर, 13 नवंबर, 16 नवंबर, 17 नवंबर 18 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 25 नवंबर, 30 नवंबर पर विवाह के लिए शुभ समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूजन स्टाइल की साड़ियां बनी युवतियों की पसंद
शादियों का सीजन 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। बाजार में शादियों के लिए परिधानों की तैयारी तेजी से चल रही है। युवतियां अब गाउन की डिमांड नहीं बल्कि स्टाइलिश और रेडी टू वियर साड़ियों को पसंद कर रही हैं। इनमें भारतीय परिधान साड़ी को आजकल के दौर के मुताबिक फ्यूजन स्टाइल में तैयार किया गया है यानी पारंपरिक साड़ी के आधुनिकता का मिश्रण तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर साड़ियों के नए नए तरह से पहनने के तरीकों और बालीवुड अभिनेत्रियों के पारंपरिक परिधानों में आजकल साड़ी सबसे ज्यादा शामिल होने के कारण भी युवतियां काफी पसंद कर रही हैं।

स्लिट लुक साड़ी का स्टाइल बेमिसाल
बीबीए की छात्रा हिमांशी ने बताया कि साड़ी हमेशा शानदार लुक देती है। आजकल बाजार में साड़ी में कई प्रकार के ऐसे डिजाइन आ रहे हैं जोकि पहनने में आसान और पार्टी वियर ड्रेस के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्लिट लुक की साड़ी का स्टाइल बेमिसाल है। लड़कियां सबसे ज्यादा इन्हें ही पसंद कर रही हैं।


सोशल मीडिया ने साड़ी के चलन को बढ़ाया
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही इशिता ने बताया कि शादी को पारंपरिक परिधान के रूप में काफी पसंद और पहना जाता है। आजकल सोशल मीडिया पर साड़ी को अलग अलग तरह से बांधने के तरीकों के कारण ओर भी ज्यादा चलन में है। लड़कियों को अपनी सहेली या रिश्तेदारों की शादी में साड़ी पहनने काफी पसंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed