{"_id":"5ce054e5bdec2207215a475e","slug":"121558205669-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने पुरकाजी में हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने पुरकाजी में हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने पुरकाजी में हाईवे किया जाम
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी चेयरमैन एवं भाकियू के प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी की हत्या की साजिश को लेकर वायरल हुए ऑडियो के बाद भाकियू में उबाल आ गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकियू नेताओं ने शनिवार को हाईवे पर जाम लगाया। चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। ट्रेन और बसें नहीं चलने दी जाएगी।
पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी की हत्या की साजिश रचते हुए एक ऑडियो वायरल हुआ है। फारूकी ने साजिश रचने वालों पर कार्रवाई न होने से खफा होकर तीन दिन पूर्व चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। इसके विरोध में शनिवार को उनके समर्थकों सहित वार्ड सभासद व पंचायत कर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भी वहां पहुंचे। इस दौरान वहां जमा लोगों ने नारेबाजी करते हुए चेयरमैन के साथ लड़ाई में शामिल रहने व उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों से निपटने की चेतावनी दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि लगता है कि प्रशासन चेयरमैन की हत्या के बाद ही जागेगा। जब भाकियू का आंदोलन चलता है तो फिर रेल और बस कोई मायने नहीं रखती। इसके बाद सभी लोग थाने के सामने हाईवे पर धरना देकर बैठ गए और जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जिलाध्यक्ष से वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने चेयरमैन की हत्या की साजिश रचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया और उनकी तुरंत गिरफ्तारी करने को कहा। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन इंस्पेक्टर को दिया। इस दौरान मनोज सहरावत, इरशाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, बिट्टू राठी, वीरेंद्र राठी, सभासद खुर्रम, शकील खान, अकील खान, डॉक्टर फैसल, डॉक्टर चांद, आलम कुरैशी, सद्दू गाड़ा, अनीस कुरैशी, मोहसिन अहमद, अफसर अली, संजय त्यागी, धीरज त्यागी, राजपाल, सद्दाम फरीदी, नौशाद फरीदी, शाहनवाज खान, सलीम गौड़, अफजाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
दबाव में काम कर रही पुरकाजी पुलिस
चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि चेयरमैन बनने के बाद मैं यदि लोगों की खिदमत न कर सकूं तो ऐसा पद उन्हें नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उत्तराखंड पुलिस जनपद से शूटर को गिरफ्तार करके ले जा रही है, लेकिन हमारे जिले की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुरकाजी पुलिस कुछ लोगों के दबाव में काम कर रही है।