{"_id":"5c8fe9ddbdec22146f514c1a","slug":"121552935389-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी बूथों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश
बुढ़ाना। लोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने विधानसभा बुढ़ाना 11 के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने सोमवार को तहसील के मीटिंग हॉल में विधानसभा बुढ़ाना 11 के 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 4 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी व विद्युत निगम के एसडीओ के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपजिलाधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मानक के अनुसार सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर चार ईवीएम मशीन आई हुई है। तीन मशीनें टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी।
बीएलओ को दिए दिशा निर्देश
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने सोमवार को मीटिंग हॉल में क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ मीटिंग का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए सभी फोटो पहचान पत्र तहसील मुख्यालय पर उपलब्ध है। संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को फोटो पहचान पत्र देकर दो दिन के अंदर उन्हें घर-घर में जाकर देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि फोटो पहचान पत्र वितरण के बाद संबंधित रजिस्टर प्राप्त करने वाले के हस्ताक्षर के साथ तहसील मुख्यालय पर जमा कराए।
विज्ञापन
बगैर अनुमति के नहीं निकालेगा जुलूस
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कस्बा सिसौली व कई स्थानों पर होली के मौके पर जुलूस निकालने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण आचार संहिता लगी है। आचार संहिता के कारण किसी भी प्रकार का जुलूस शासन की स्वीकृति के बिना नही निकल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से होली का जुलूस निकालने के लिए स्वीकृति लेने की बात कहीं।