{"_id":"5c8fe6a8bdec221420474204","slug":"121552934568-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी भेदभाव व छोटे-बड़े के अंतर को दूर करता है होली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी भेदभाव व छोटे-बड़े के अंतर को दूर करता है होली पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी भेदभाव व छोटे-बड़े के अंतर को दूर करता है होली पर्व: ओमपाल
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी भेदभाव एवं छोटे-बड़े के बीच की दूरी खत्म करने वाला त्योहार है। इसलिए त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।
सोमवार को संगठन कार्यालय पर कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमें सर्दी की सुस्ती छोड़कर नए उत्साह व उमंग के साथ कार्य करने का संदेश देता है। संयोजक डा. बीपी सिंह ने कहा कि होली को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहिए। केमिकल रंगों का प्रयोग, शराब समेत अन्य प्रकार के नशे और हुड़दंग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि केमिकल रंगों से जहां त्वचा व आंखों को नुकसान पहुंचता है, वहीं नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्वों पर नशा करने से लड़ाई-झगड़े होते हैं। जबकि होली प्रेम का त्योहार है। इसे बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। कार्यक्रम में अंग्रेश पंवार, वाजिद अली, विक्की कश्यप, राजकिशोर गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान समारोह में पहुंचे लोगों को गुलाल लगाकर होली मनाई गई। इस मौके पर प्रदीप पाल, डा. रविंद्र शर्मा, अजय जाटव, मुकेश राणा, राजपाल सिंह जाटव, विजय बजाज, कुलदीप, सुशील जाटव आदि मौजूद रहे।