{"_id":"5b26ad8d4f1c1b5d748b5599","slug":"121529261453-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
मीरापुर। कसबे में एक युवक ने व्यक्तिगत कारणों से परेशान होकर अपने मकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को दाह संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक शादीशुदा था। उधर, पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
मीरापुर के पुराने मेरठ बस स्टैंड के निकट रहने वाले युवक सोनू (26) पुत्र धारा प्रजापति ने रविवार शाम को घर में ही पंखे से फांसी लगा कर जान दे दी। परिजन इस दौरान बाजार गए थे। घर आए तो युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और आनन फानन में दाह संस्कार कर दिया।
मकान से नगदी, जेवरात चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जट मुझेडा निवासी जसवीर के घर से किसी ने करीब 60 हजार रुपये और कई लाख रुपये की कीमत से जेवरात चोरी कर लिए। उसने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह गर्ग पेपर मिल में नौकरी करने गए था। उसकी पत्नी भी काम पर गई थी। घर पर छोटे बच्चे थे। इसी दौरान घर में चोरी हो गई। बताया कि एक युवक बच्चों के पास उसे पूछने के लिए आया था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
गायब युवती सहारनपुर में मिली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला निवासी से दो दिन पूर्व अचानक गायब हुई युवती रविवार को सहारनपुर से बरामद हो गई। पुलिस ने बताया कि वह बिना किसी को बताए अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। युवती का पिता हाल में ही एक युवक की हत्या में जेल गया है। युवती के अचानक गायब होने से पुलिस परेशान थी तथा उसकी तलाश में लगी थी।