{"_id":"5b25539b4f1c1b64068b6a2a","slug":"121529172891-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, चालक घायल
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, चालक घायल
जानसठ। बिजलीघर के सामने आगे जा रहे ट्रैक्टर को घसीटता हुआ ट्रक लकड़ी की टाल में घुसकर पलटा गया। इस दौरान लकड़ी की टाल पर काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को गांव तालड़ा निवासी रोहताश पुत्र नत्थू ट्रैक्टर लेकर गांव सलारपुर से लौट रहा था। बिजलीघर के पास पीछे से आ रहे सरियों से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसेे में चालक रोहताश उछल कर नीचे गिरकर घायल हो गया। ट्रक ट्रैक्टर को घसीटता हुआ लकड़ी की टाल में घुस गया। इस दौरान लकड़ी की टाल पर काम करने वाले दर्जनों मजदूर बैठे हुए थे। ट्रक को अपनी ओर आता देख मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, एक बुलेट बाइक भी खड़ी थी, जो ट्रक के पलटने से दब गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। चालक ट्रक छोडकऱ मौके से फरार हो गया था।