{"_id":"5af9dc714f1c1be7408b56a3","slug":"121526324337-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर में सीमेंट व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर में सीमेंट व्यापारी को लूटा
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर में सीमेंट व्यापारी को लूटा
मीरापुर। संभलहेड़ा नहर पुल से कुतुबपुर की ओर जाते समय नहर की पटरी पर दो बदमाशों ने एक सीमेंट व्यापारी को तमंचे के बल पर आतंकित कर लूट लिया। पुलिस ने मामले को लेनदेन के कारण आपसी मारपीट का बताया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
मुजफ्फरनगर की नई मंडी निवासी सचिन गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता की मीरापुर में जानसठ बस स्टैंड के पास सीमेंट की एजेंसी है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सचिन गुप्ता बाइक से संभलहेड़ा नहर पुल से नहर की पटरी होता हुआ कुतुबपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसे उसे रोक लिया और उससे 23 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि लूट का मामला नहीं है और दोनों पक्षों का लेनदेन के कारण झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।