{"_id":"5ac916e04f1c1bb4618b6033","slug":"121523128032-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा जीवन की अमूल्य निधि
शाहपुर। बीआरसी पर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने बैनर और स्लोगन के साथ नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मालिक ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य निधि है। शिक्षा के महत्व की जानकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचेगी, तो बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल भी बनेगा। रैली में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल गोकलपुर, कन्या जूनियर हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के साथ अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बीईओ सुदर्शन लाल ने विधायक को प्रतीक चिह्न भेंट किया। मास्टर विक्रम सिंह, विनोद कुमार, देवराज चौधरी, सभासद उमेश गोयल, महबूब अली, सुरेंद्र सैनी, गीता देवी, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर इरशाद सलमानी ने किया। उधर, भोपा में स्कूल चलो रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी व बीईओ जितेंद्र कुमार ने किया। रैली में बच्चों ने शिक्षा जागरूकता के नारे लगाए। कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली रैली में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक एवं दो, के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ऋषिराज, रामकुमार, अंजू चौधरी, महमूद उलहसन, आजादवीर, सत्यवीर, सरमिल कुमार, कवरपाल, अमित कुमार, वार्डन सीमा चौधरी, पूनम, मीनाक्षी, सचिन कुमार, अक्षय आदि मौजूद रहे।
ृ