फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरो राजकुमार छाबडा बने केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

अमर उजाला ब्यूरो राजकुमार छाबडा बने केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो राजकुमार छाबडा बने केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति
केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के राजकुमार छाबड़ा बने सभापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चुनाव बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर संपन्न कराया गया। इस निर्वाचन में खतौली निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा को संस्था में निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा संचालकों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ।

एआर कोआपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि. के सभापति, उपसभापति और संचालकों का निर्वाचन हो गया है। 23 मार्च को इस निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थिल पर सहकारी भंडार लि. मुजफ्फरनगर कार्यालय पर सचिव सुभाष सिंह निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ये निर्वाचन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में राजकुमार छाबड़ा खतौली को सभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके निर्वाचन पर उनके साथ आए भाजपा नेताओं और अन्य समर्थकों ने हर्ष जताया। राजकुमार छाबड़ा ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा ओमप्रकाश को उपसभापति चुना गया। वहीं, अन्य सहकारी संगठनों से प्रतिनिधि के रूप में भी कई सदस्यों का निर्वाचन हुआ, इनमें जिला सहकारी बैंक से देवव्रत त्यागी, रोहित कुमार, उपभोक्ता सहकारी लि. लखनऊ से विनोद जैन, यूपी कोआपरेटिव यूनियन लि. लखनऊ से रामकुमार सहरावत, राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ से राजकुमार छाबडा, उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लखनऊ प्रतिनिधि के रूप में अशोक सरीन चुने गए। इसके अलावा संचालक के रूप में ओमप्रकाश, अशोक सरीन, जितेंद्र कुच्छल, लविन कुमार, डॉ विपुल जैन, फिरोज अख्तर, शेखर, सुमित्रा, राजकुमार छाबडा, मीना गुप्ता, रजत कुमार, मनोज कुमार, पुरोहित उटवाल और रामकुमार सहरावत चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed