फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वेद की ज्योति जलती रहे, ओइम का झंडा ऊंचा रहे

वेद की ज्योति जलती रहे, ओइम का झंडा ऊंचा रहे

Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वेद की ज्योति जलती रहे,  ओइम का झंडा ऊंचा रहे
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी का तीन दिवसीय वार्षिक होलिकोत्सव में वेद की ज्योति की जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे, का जयघोष किया गया। आचार्य परमवीर आर्य ने कहा कि परमात्मा सबका पालक और पोषक है।
विज्ञापन

दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से इंजीनियर रणवीर सिंह ने किया। वेद मंत्रों से किए गए यज्ञ में ब्रह्मा पंडित राकेश आर्य, यज्ञमान अनिल, मंजू त्यागी, मदनलाल एवं सुशीला आर्य रहीं। प्रवचन में आचार्य परमवीर ने सामवेद के मंत्रों की व्याख्या की और प्रभु की प्रार्थना, उपासना और स्तुति का आह्वान किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सत्य, पवित्र, मर्यादित और वेदानुकूल आचरण ही धर्म है। धर्म की कसौटी आस्था या विश्वास नहीं, बल्कि आचरण ही है। गुणों को ग्रहण करना और अवगुणों का त्याग करना धर्म है। माता-पिता की सेवा, आज्ञापालन, सदाचार, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और चरित्र का पालन करना धर्म है। परोपकारी बने, ईमानदार रहें, जीवों पर दया करें, यह भी धर्म है। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क ने भजनों के माध्यम से वैदिक संस्कृति की अलख जगाई। दोपहर बाद कूकड़ा गांव में वैदिक प्रचार किया गया। राष्ट्रीय आर्य संरक्षिणी सभा के अध्यक्ष आचार्य संजीव आर्य, सोमदत्त जिज्ञासु, स्वामी ज्ञानमुनि, स्वामी भजनानंद, स्वामी योगानंद, स्वामी सत्यवेश आदि ने प्रवचन किया। संचालन कृपाशंकर शर्मा ने किया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में आनंद स्वरुप आर्य ने रोगियों को औषधियां वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed