फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खतौली व बुढाना मार्ग जर्जर, गड़ढों में तब्दील

खतौली व बुढाना मार्ग जर्जर, गड़ढों में तब्दील

Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खतौली व बुढाना मार्ग जर्जर, गड़ढों में तब्दील
खतौली-बुढ़ाना मार्ग गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव दयालपुरी से कल्याणपुर तक का मार्ग पीडब्लूडी की उपेक्षा से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मंडावली बांगर और रतनपुरी में तो स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यह मार्ग कई वर्षों से चौड़ीकरण की बाट जोह रहा है। रतनपुरी गांव में निजानंद आश्रम के पास पुलिया पर एक गहरा गड्ढा बना है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

पीडब्लूडी अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग का टेंडर हो चुका है। जिसको टेंडर हुआ है वह फर्म ही निर्माण कार्य शुरू करेगी। इन गड्ढों में गिरकर वाहन सवार भी घायल हो रहे हैं। रतनपुरी, कैलाशनगर, दयालपुरी, समौली, मंडावली खादर, कितास, इंचौड़ा, मंडावली बांगर आदि गांवों के ग्रामीणों ने इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियों से इस मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में भाकियू भानू के खतौली ब्लाक अध्यक्ष अनुज सोम, जिला उपाध्यक्ष आदेश कुमार, ग्राम अध्यक्ष श्याम सिंह, पवन सोम, मनवीर सोम, विनोद कुमार, विकास कुमार, सोनू, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed