{"_id":"595406624f1c1b011d8b45c2","slug":"121498678882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में 30 को बाजार बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में 30 को बाजार बंद रहेगा
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में 30 को बाजार बंद रहेगा
खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी की खामियों के विरोध में 30 जून को प्रदेश बंद के आह्वान पर नगर में पूर्णत: बाजार बंद करने की घोषणा की।
नगराध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू होने वाली है। व्यापार मंडल जीएसटी का स्वागत तो करता है, लेकिन केंद्रीय वित्तमंत्री को कई बार जीएसटी की खामियों के विरोध में ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक बहुत सी खामियों को दूर नहीं किया गया है। जीएसटी की खामियों से इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। 30 जून को नगर का बाजार पूर्णत: बंद रहेगा। संचालन नगराध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। परवीन ठकराल, मोनू मंगवानी, आशु जैन, कीमती लाल, सुशील राठोर, अमित जैन, अवधेश गोर, रामजी गगनेजा, संजय बगरी, आशु अहलावत, पवन ठाकुर, दीपक वर्मा, अमित ठाकुर, राजीव शर्मा, संदीप रोदियान आदि व्यापारी उपस्थित रहे।