{"_id":"5ab54e304f1c1be73f8b498c","slug":"1201-lawyers-voted","type":"story","status":"publish","title_hn":"1201 वकीलों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1201 वकीलों ने किया मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। पहले दिन 1201 अधिवक्ताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को भी मतदान होगा । उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्यों के पदों के चुनाव के लिए शुक्रवार को कचहरी स्थित जिला जज अदालत परिसर में केन्द्रीय हाल में मतदान हुआ। नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी डीजीसी यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार प्रात: दस बजे से मतदान प्रारंभ हुआ।
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में 25 सदस्य चुने जाने है। 298 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। जनपद में जिला बार संघ एवं सिविल बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन से जुडे़ 3368 अधिवक्ता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक मतदाता 25 प्रत्याशियों को मतदान करेगा।
मतदान किसी मोहर या ईवीएम द्वारा नहीं किया जा रहा है बल्कि मत पत्र पर अंकित प्रत्याशी को जारी कोड के सामने वरियता क्रम 1 या 2 के बढ़ते क्रम लिखकर किया जा रहा है। मतदान के दौरान मतदाता प्रैक्टिस प्रमाण और परिचय पत्र साथ लिये हुए थे।
विज्ञापन
पहले दिन हुए मतदान में 1201 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । शनिवार की सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। कचहरी में इस चुनाव के चलते भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। कई थानों के प्रभारियों को यहां तैनात किया था। प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे।