{"_id":"5ce053cbbdec2207826dd7a5","slug":"11558205387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों से घिरा होगा मतगणना हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों से घिरा होगा मतगणना हॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां दिनोंदिन परवान चढ़ रही हैं। अब केवल चार दिन बचे हैं। पांचवें दिन सवेरे आठ बजे से गणना शुरू हो जाएगी। मगर, इसमें लगने वाले कार्मिकों को सवेरे साढ़े छह बजे बुलाया गया है। शनिवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान इसकी बारीकियां समझाई गईं। कहा गया कि वे पूरी एकाग्रता और सावधानी से आंकड़े भरें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया प्रोजेक्टर पर दिखाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। मतगणना कार्मिकों और एजेंटों की पूरी गतिविधियां कैमरे में रिकार्ड होंगी। मतगणना में 456 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन्हें दो चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षतापूर्वक, शुचिता के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में सवेरे साढ़े छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। मतगणना के दौरान प्रपत्र पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए जाने वाले कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाएं। उसे अच्छी प्रकार देखकर लगाया जाए, ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न रहे। मतगणना विधानसभा क्षेत्रवार की जाएगी। हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जो भी बिंदू समझ में न आए उसको तुरंत पूछ लें ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने एआरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कंट्रोल यूनिट का मतगणना के दौरान प्रयोग करने तथा पूरी मतगणना प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। बताया कि मतों की गिनती के लिए मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जाएगी। प्रशिक्षण में सीडीओ अर्चना वर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।