{"_id":"5cbf5e45bdec2214161d7acc","slug":"11556045381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर दिया जोर
मुुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित दून वैली स्कूल के बच्चों ने अर्थ डे कार्यक्रम के दौरान शानदार प्रस्तुतियों दीं। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पृथ्वी पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलकेजी के छात्रों ने नटखट अंदाज में कविता सुनाकर किया। यूकेजी के छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी के बदलते स्वरूप पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कक्षा दो के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी विषय पर शानदार भाषण देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने पृथ्वी का महत्व बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। रीटा गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी से तत्पर रहने का आह्वान किया।