{"_id":"5cbe037dbdec22140c42d92f","slug":"11555956605-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
शारदेन स्कूल में कक्षा-10 के छात्र-छात्राओं ने मंच से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा-3 की छात्रा गीत चौधरी ने पियानो की धुन पर मधुर गीत गाया। कक्षा-5 सी के छात्रों ने चिक चिक कसम हम खाये रे, प्लास्टिक टिक न पाये रे,’’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने पृथ्वी के साथ जल, वृक्ष आदि को बचाने की अपील की। कहा कि यदि हम अब भी नहीं चेते तो भविष्य में इसका भारी कर्ज चुकाना होगा। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 होना चाहिए, जबकि लगभग 400 हो रहा है। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। लीडा किड्स गार्डन स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं हरी पोशाक पहनकर पहुंचे। विद्यार्थी अपने घरों पर तैयार किए गए पौधे लेकर स्कूल में पहुंचे और उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालय संस्थापक अनूप सिंह वर्मा ने कहा कि पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं ने कविताएं सुनाई और पर्यावरण जागरूकता से संबंधित नारे लगाए । प्रधानाचार्या विनीता चौधरी ने इस दिवस की महत्ता बताई।