{"_id":"5c8161c7bdec22140012c267","slug":"11551983047-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाटर हाउस में डाला जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाटर हाउस में डाला जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लाटर हाउस में डाला जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से लोग बेहाल
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद द्वारा बंद पड़े स्लाटर हाउस में कूड़ा डालने और उससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने पालिका के प्रति रोष व्याप्त करते हुए उच्चाधिकारियों से यहां से कूड़ा हटवाए जाने की मांग की है।
बता दें कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर से कूड़ा इकट्ठा कर दारुल उलूम वक्फ मार्ग पर स्थित बंद पड़े स्लाटर हाऊस में डाला जा रहा है। स्लाटर हाउस के करीब इस्लामिया डिग्री कालेज और उससे सटा हुआ दीनी तालीमी इदारा दारुल उलूम वक्फ है। इसके आसपास ही कई कालोनियां भी बसी हैं। इसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं। वहीं उन्हें घरों में रहकर भी कूडे से उठने वाली दुर्गंध ने जीना मुहाल किया हुआ है। ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा, मौलाना शमशाद आलम, कारी जीशान, मौलवी हसन सहित कालोनी निवासी मोहम्मद इंतजार, नफीस अहमद, महबूब कुरैशी, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य का कहना है कि कूड़े को कहीं ओर डाला जाना चाहिए। यहां गंदगी और बदबू से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
इससे पूर्व कासिमपुरा गांव के पास भायला चंदेना मार्ग पर कूड़ा डालने का विरोध करते हुए ग्रामीण महिलाओं ने सफाईकर्मियों को दौड़ा दिया था जबकि पालिका द्वारा झबीरन गांव में कूड़ा डंप करने के लिए जो जमीन खरीदी गई थी। वहां भी जब कर्मचारी कूड़ा डालने के लिए गए तो उन्हें ग्रामीणों ने भगा दिया। तब से यह जगह भी विवादित बनी है। इसके चलते ही वजह से पालिका ने कूड़ा डाले जाने के लिए बंद पड़े स्लाटर हाउस को चुना। यहां भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड में चल रहा काम, निर्माण पूरा होते ही यहां डलेगा कूड़ा : ईओ
- पालिका के ईओ विनोद कुमार का कहना है कि नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए जो जमीन खरीदी है, उसकी चारदीवारी का कार्य चल रहा है। एक तरफ की दीवार पूरी हो चुकी है। जबकि तीन साइड़ों की दीवार उठाने का काम चल रहा है। कार्य पूरा होते ही शहर के कूड़े को वहां पर डंप किया जाएगा। फिलहाल दारुल उलूम वक्फ मार्ग पर स्लाटर हाऊस में कूड़ा इकट्ठा कर उसे बाद में जंगल में डलवाया जा रहा है