{"_id":"5c72eb65bdec22121f031671","slug":"11551035237-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च को मनेगी रजत जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च को मनेगी रजत जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मार्च को मनेगी रजत जयंती
मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन धर्मार्थ औषधालय नईमंडी में दो मार्च को रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा। इस दिन मैक्स दिल्ली के चिकित्सक मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करेंगे। जैन मुनि सौरभ सागर के सानिध्य में कार्यक्रम होगा।
नईमंडी जैन आंखों का अस्पताल में पत्रकारों से वार्ता में दिगंबर जैन धर्मार्थ औषधालय की समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां अस्पताल का शुभारंभ 25 वर्ष पूर्व छह फरवरी 1992 को लाला गुलशन राय जैन ने किया था। इस अस्पताल में तभी से आंखों का परीक्षण और सर्जरी का कार्य होता है। चिकित्सालय में प्रति वर्ष लगभग 15 हजार रोगियों के नेत्र रोगों का निदान होता है। लगभग 1000 रोगियों की शल्य चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण अत्यंत रियायती दरों पर होता है। डॉ सचिन संगल यहां प्रतिदिन नियमित बैठते हैं। समिति अब शीघ्र ही सायंकालीन परामर्शीय चिकित्सालय, पैथोलॉजी आदि प्रारंभ करने जा रही है। दो मार्च को रजत जयंती का कार्यक्रम मुनि सौरभ सागर के सानिध्य में होगा। इस दिन नेत्र रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण होगा। मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के विभिन्न रोग विशेषज्ञ शूगर, हृदय रोग, न्यूरो रोग आदि की जांच करेंगे, जो नि:शुल्क होगी। इसी दिन स्मारिका का विमोचन होगा। मुख्य अतिथि चंद्र कुमार जैन होंगे। पत्रकार वार्ता में जिनेंद्र कुमार जैन, पवन कुमार जैन, अजय कुमार जैन, धन प्रकाश जैन, राजकुमार जैन, धीरेंद्र जैन आदि रहे।