फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान लोकसभा चुनाव में भाजपा को औकात बताएंगे

किसान लोकसभा चुनाव में भाजपा को औकात बताएंगे

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसान लोकसभा चुनाव में भाजपा को औकात बताएंगे
रालोद ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवारा बछड़ों की वजह से किसानों की बर्बाद हो रही गेहूं की फसलों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

आर्य समाज में हुई रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव पंकज राठी ने कहा कि किसानों की गेहूं और अन्य फसलों को आवारा बछड़ों ने तबाह कर दी है। इन बछड़ों ने कई किसानों को भी घायल कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में किसान भाजपा सरकार को उसकी औकात बताएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आवारा बछड़ों को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया तो रालोद कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। बैठक में पूर्व प्रधान मुकेश चौधरी, मनीष चौधरी, राहुल अहलावत, पुष्पेंद्र पंवार, राहुल तोमर, वकील मंसूरी, जगदीश आर्य, सचिन आर्य, दिमाग सिंह, उस्मान इंजीनियर, अमित नंगली, सतेंद अलावत, मास्टर संतलाल राठी, अंकुश, आयुष, राजेश्वर आर्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed