{"_id":"5c0eab84bdec224168292690","slug":"11544465284-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ले में एक ही समुदाय के युवक और युवती के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी से निकाह करवाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने कोतवाली में गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों सहित युवती के प्रेमी से संपर्क किया। पुलिस के समझाने पर निकाह के लिए दोनों परिवार तैयार हो गए।
कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवती की अपने ही मोहल्ले के अपनी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पहुंची युवती ने इंस्पेक्टर प्रभाकर से मुलाकात की। इंस्पेक्टर ने महिला उप निरीक्षक के सामने युवती से वार्ता की। युवती ने बताया कि वह अपने ही मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसके साथ निकाह करना चाहती है। युवती ने कहां कि यदि उसका निकाह उसके प्रेमी के साथ नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देगी। युवती की बात को पुलिस ने गंभीरता से लिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर ने युवती को महिला पुलिस कर्मियों के पास बैठा दिया। इंस्पेक्टर ने दोनों के परिवार वालों से वार्ता की। इंस्पेक्टर के समझाने पर दोनों के परिवार वालों ने उनके निकाह की स्वीकृति दे दी। पुलिस ने युवती के प्रेेमी को कोतवाली बुलाकर वार्ता की। इंस्पेक्टर प्रभाकर ने बताया कि दोनों के निकाह की तैयारी की जा रही है। दोनों परिवारों की आपसी सहमति से पुलिस की मौजूदगी में यह निकाह होगा।