{"_id":"5bd2155cbdec224291204b87","slug":"11540494684-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच सफाईकर्मी बिन नियुक्ति पा रहे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच सफाईकर्मी बिन नियुक्ति पा रहे वेतन
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मियों की नियुक्तियों में बड़ा गोलमाल सामने आया है। पांच ऐसे सफाई कर्मी सामने आए हैं, चयन सूची में जिनका नाम नहीं है और वेतन आहरण वाली सूची में उनका नाम है।
पीनना निवासी सुमित मलिक ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत पंचायती राज विभाग से उन कर्मचारियों की सूची मांगी थी, जिनका चयन सफाई कर्मचारी के रुप में हुआ। चयन के समय साक्षात्कार के बाद जो सूची जारी की गई, उसमें 537 कर्मचारियों का चयन किया गया। डीपीआरओ कार्यालय से जो वेतन आहरण हो रहा है, हव 642 कर्मचारियों का हो रहा है। सूची में बाद में पांच नाम जोड़ दिए गए। यह खेल कैसे हुआ इसका किसी को पता ही नहीं चला। अधिकारियों और स्टाफ ने मिलकर यह सब रच दिया। सुमित मलिक द्वारा प्राप्त आरटीआई में जिन पांच कर्मचारियों का नाम गलत तरीके से अंकित करने का मामला सामने आया है, उसमें सचिन, दीपक, रविंद्र, विजय बैरागी, सतीश शामिल है। सीडीओ अर्चना वर्मा से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह पूरा रिकार्ड तलब करेंगी। नियुक्ति कैसे हुई इसकी जांच होगी।