फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अफसरों ने बस से किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

अफसरों ने बस से किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

Tue, 10 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने बस से किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
- प्रत्येक पांच किमी पर शेड एवं शौचालय का निर्माण होगा
विज्ञापन

- कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, नहर के पास बोट और गोताखोरों की रहेगी तैनाती
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। प्रत्येक पांच किमी पर शेड एवं शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, नहर के पास बोट और गोताखोरों की रहेगी तैनाती रहेगी।
डीएम राजीव शर्मा ने अधिकारियों को अपर गंगनहर की बाय पटरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के कार्य तेजी लाकर तीन दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। काटे गए पेड़ों एवं उनकी जड़ों को हटाया जाए और मार्ग साफ सुथरा कर दिया जाए। एसडीएम खतौली से कहा कि बाय पटरी की साइड में पडे़ कूडे़ को प्राथमिकता पर हटवाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर विद्युत पोलो को पोलिशीट से कवर कराया जाए। खुले में रखे गए ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराई जाए। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को निर्देश दिए कि अपर गंगनहर के किनारे रास्ते में सड़क के किनारे जहां जहां बाउंड्रीवाल टूटी है उसे प्राथमिकता पर ठीक कराएं। प्रत्येक पांच किमी पर शौचालय का निर्माण होगा और ठहरने के लिए शेड बनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कांवड़ नहर पटरी मार्ग पर स्थाई विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए ताकि रात में कांवड़ियों के लिए कोई दिक्कत न हो। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराई जाए। घासीपुरा के सामने बाग के किनारे एक स्थान पर जहां पानी जमा हो जाता है उसकी सफाई के निर्देश दिए। चितौड़ा झाल के किनारे शराब के ठेके को अन्यत्र स्थापित कराये जाने के निर्देश एसडीएम को दिए। जौली से छोटी नहर की 17 किमी की सड़क का पैचवर्क कराए जाने के भी निर्देश दिए। नहर के किनारे सड़क पर झुके बांसो को कटवाए जाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएसपी अनंत देव ने कहा कि कांवड़ यात्रा में मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और नहर के पास बोट व गोताखोर की व्यवस्था कराई जाएगी। कांवड़ को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को नौ सुपर जोन, 16 जोन, 32 सब जोन तथा 83 सेक्टर में बांटा गया है और भारी तादाद में पुलिस और अर्धसैनिक बल उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसडीएम खतौली एवं जानसठ, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, सिंचाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed