फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वस्थ समाज की सुरक्षा को पौधारोपण जरुरी

स्वस्थ समाज की सुरक्षा को पौधारोपण जरुरी

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ समाज की सुरक्षा को पौधारोपण जरुरी
स्वस्थ समाज की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरुरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गोकुलम किड्स स्कूल गांधी कालोनी में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में समाज को एक स्वस्थ वातावरण देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने पौधरोपण का महत्व बताया।

गोष्ठी में साक्षी मल्होत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी स्वयं की आवश्यकता है आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण देना हमारा दायित्व है। नेहा खरबंदा ने पौधरोपण के लाभ बताए। गोकुलम किड्स की प्रधानाचार्या मनी पटपटिया ने कहा हमें न केवल पेड़ लगाने चाहिए बल्कि पेड़ों से मित्रता करके एक मित्र की भांति उनका खयाल भी रखना चाहिए। अंशु भाटिया ने कहा कि पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, अपितु उनकी सुंदरता और हरियाली सभी को सुख पहुंचाते है। शालिनी आनंद ने पौधों को धर्म से जोड़ते हुए कहा कि हिंदु धर्म में मृत्यु के बाद भी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लगभग एक पेड़ की लकड़ी लग जाती है। अत: प्रकृति का ऋण उतारने के लिए हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत समर्पित युवा अभिषेक ग्रोवर द्वारा गीता आश्रम विधा मंदिर के छात्रों को पाठ्य सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में गुलशन अरोरा, राजीव मल्होत्रा, हरीश अरोरा, अश्विनी शर्मा, हर्ष पाहूजा, वरुण ढींगरा एवम समर्पित महिला शक्ति की साक्षी मल्होत्रा, शिल्पा किंडरा, राखी,अंजू शर्मा, पूर्णिमा, स्नेहा, अनुप्रीत, अल्का ,सोनी गुरनानी आदि रही। संचालन पारुल कुमार एवम मेघा बाठला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed