फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वार्षिक परीक्षाफल में छाये मेधावी

वार्षिक परीक्षाफल में छाये मेधावी

Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाफल में छाये मेधावी
वार्षिक परीक्षाफल में छाए मेधावी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजवंश विद्या मंदिर इंटर कालेज हरिपुरम में वार्षिक परीक्षाफल का वितरित किया गया। मेधावियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि विधायक कपिल देव अग्रवाल, प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, प्रमोद चौधरी, दिनेश गर्ग, मुकेश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मंशी धीमान, सुमैय्या को पुरस्कार प्रदान किए गए।
रोजगार मेले में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। सनमति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उपजिला क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने छात्र-छात्राओं को मेले की जानकारी दी। चेयरमैन प्रदीप जैन ने विद्याथिर्यों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रबंधक सचिन चौधरी, प्रिया वर्मा, प्रधानचार्य सोनू कुमार, खुशदेव, अनुज, आयुष, जॉनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ रिंकू एस गोयल को मिला टैलेंट अवार्ड
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में रशियन सेंटर ऑफ साइंस एवं कल्चर के तत्वावधान में मदर्स प्राइड प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल को सोशल एक्टिविस्ट एंड टैलेंटेड अवार्ड (सतिया) से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर, नवीन सिंहा आदि मौजूद रहे। 0
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रेड क्रॉस सोसायटी में मुख्य नेत्र परीक्षण चिकित्सक डॉ पीके सिंघल बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्हें साथी चिकित्सकों ने विदाई दी। एसीएमओ डॉ प्रेम कुमार चौपड़ा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ एमके सैन, डॉ अरविंद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed