{"_id":"5aa96c294f1c1b27088b52c5","slug":"11521052713-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पतन की शुरुआत: जैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पतन की शुरुआत: जैदी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शवाब जैदी ने कहा कि भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। जनता ने भाजपा की नहीं सुनी है, जबकि सपा के संघर्ष को जीत दिलाई।
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने भाजपा को हराया है। गोरखपुर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सीट थी, जबकि फूलपुर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के मंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। बुधवार को उक्त दोनों सीटों पर चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। दोनों संसदीय सीट पर सपा की जीत हुई है। इस जीत पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शवाब जैदी ने कहा कि उपचुनाव से ही भाजपा का पतन शुरू हो गया है। अब सपा जीत की पटरी पर सवार हो चुकी है। आगामी लोस चुनाव में भी सपा बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर अनवर जैदी, मोहम्मद हसन, आलोक कर्णवाल, मनोज कौशिक, अमीर मोहम्मद, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।