फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वंदना को मिला मिस फेयरवेल का ताज

वंदना को मिला मिस फेयरवेल का ताज

Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वंदना को मिला मिस  फेयरवेल का ताज
मीरापुर। नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूूल में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीत, नाटक और देशभक्ति के गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा आठ की छात्रा वंदना गौतम को मिस फेयरवेल तथा गौरव प्रजापति को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विद्यालय प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने स्मृति चिह्न, पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रमिला शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी कामयाबी हासिल करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में शुभ्रा रस्तौगी, तृप्ति रस्तौगी, शिवानी आर्य, सीमा चौधरी, गजाला, सोनम राजवंशी, कामना, रेणु सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि मिल ने 14 से 21 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 16 करोड़ 57 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर हुड़दंगियों
पर होगी कार्रवाई
छपार। होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसएसपी अनंत देव ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। थाना प्रांगण में एसएसपी अनंतदेव ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और सीओ की बैठक में कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। होली के दिन शराब पीकर बाइक पर तीन सवारी करें तो तुरंत पकड़कर उन्हें थाने में बैठाया जाएगा। उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में ही छोड़ा जाएगा। होली पर पुरानी रंजिश के चलते भी बवाल हो जाता है। ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद किया जाएगा। शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सीओ सदर मणिलाल पाटीदार, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपी चाहल, एसओ छपार आदेश त्यागी, सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी, पुरकाजी इंस्पेक्टर संजीव शर्मा समेत जनपद के सभी थाना प्रभारी उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed