{"_id":"5a2599684f1c1bc9678bfed9","slug":"11512413544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ग्रामीण युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ग्रामीण युवक की मौत
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन का रहने वाला ग्रामीण युवक मोहित (23) पुत्र ओमवीर सोमवार रात मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क किनारे पैदल गांव में जा रहा था। इसी दौरान गांव के बस अड्डे के पास वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने गंभीर अवस्था में मोहित को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सीएचसी पहुंच गए। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मोहित ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।