फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म का आतंरिक संबंध निर्मलता और पवित्रता

धर्म का आतंरिक संबंध निर्मलता और पवित्रता

Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
धर्म का आतंरिक संबंध  निर्मलता और पवित्रता
धर्म का आतंरिक संबंध निर्मलता और पवित्रता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि धर्म ऐसा कोई भोजन नहीं है, जिसे परोसा जा सके। ऐसा कोई चल चित्र नहीं है, जिसे दिखाया जा सके। धर्म का आतंरिक संबंध निर्मलता और पवित्रता से है। इस दौरान उन्होंने धर्म की अनेक परिभाषाएं बताई।
आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जिस व्यक्ति के जीवन में जितनी अधिक निर्मलता होगी, वह उतना ही अधिक आनंदित रह सकता है। धर्म हमें विषय-भोगों से, कषायों से ऊपर उठाता है। धर्म हमें पतन से उत्थान की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म ही हमें मंजिल तक ले जाता है। धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन का विकास करता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

डांडिया उत्सव में मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल की महिला इकाई के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता और जिलाध्यक्ष मृदुला गोयल ने किया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया उत्सव पर धमाल मचाया। नूतन जैन और नव्या अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष डॉ कमला अग्रवाल, दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का किया गठन
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज मंदिर में यज्ञ कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पदभार संभाला, जिसमें प्रताप सिंह आर्य प्रशासक नियुक्त किए गए। अजय सोम, बंसत पुंडीर, लोकेश पुंडीर, प्रमोद कुमार, अरविंद आर्य, अर्पित अग्रवाल, संदीप कुमार, अनूप सिंह, अनिल सैनी, राजीव शर्मा सहायक के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रताप सिंह के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनिवेश पुंडीर, अरुण, अंकित, रजनीश, राहुल पुंडीर, शमशेर, अजय कुमार, हरेंद्र, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed