{"_id":"599c862b4f1c1b8f248b470c","slug":"11503430187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशवाह खाप चौबीसी की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशवाह खाप चौबीसी की पंचायत
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसम्मति से नरेंद्र सिंह अध्यक्ष बने
बुढ़ाना। हरियाखेड़ा गांव में कुशवाह खाप चौबीसी की पंचायत में सर्वसम्मति से गांव बिराल निवासी नरेंद्र सिंह अध्यक्ष चुने गए। पूर्व अध्यक्ष चौधरी घासीराम ने नए अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कुशवाह खाप चौबीसी के गांव हरियाखेडा में खाप चौबीसी के अध्यक्ष चौधरी घासीराम के आवास पर खाप चौबीसी की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में खाप के चौबीस गांवों के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। कुशवाह खाप चौबीसी के चौधरी के पद पर चुनाव करने के लिए घंटों विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार बिराल गांव के नरेंद्र सिंह को खाप चौबीसी का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष चौधरी घासीराम ने नए अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। निर्वाचित अध्यक्ष ने खाप के सभी चौधरियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे खाप की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिन रात काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी खाप के चौधरी का चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष मेें होता है। पूर्व अध्यक्ष घासीराम सर्वसम्मति के कारण साढे़ सात साल तक कुशवाह खाप चौबीसी के अध्यक्ष के पद पर बने रहे। उन्होंने बताया कि तीन साल के बाद पुन: नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।