{"_id":"59666f274f1c1b7f548b46d3","slug":"11499885351-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव करें लोग: मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव करें लोग: मिश्रा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रविवार, मच्छर पर वार
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों का संचरण काल प्रारंभ हो गया है। वर्षा में घर की छतों पर रखे बर्तनों, कूलर, रुके नाले, नालियों में पानी भर जाता है। इन्हीं से डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर जन्म लेते हैं, हमें अपने आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए।
सीएमओ ने कहा कि रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग हर रविवार मच्छर पर वार अभियान चला रहा है। इस बार डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप से बचने के लिए विभाग व्यापक इंतजाम कर रहा है। दोनों रोग मच्छर के काटने से फैलते हैं। मच्छरों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को संदेश दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में फीवर हेल्प डेस्क संचालित की गई है।
अलग से एक वार्ड डेंगू के लिए आरक्षित किया गया है। नगर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। संवेदनशील गांवों में कीटनाशक छिड़काव कराया जा रहा है। वॉल पेंटिंग तथा फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वह रविवार को छुट्टी के दिन अपने घर में सफाई जरूर करें। कूलर, छत पर रखे बर्तनों आदि में कहीं पानी भरा हो तो उसे साफ करें। आसपास भी पानी न जमा होने दें।