फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फौजी के पिता के मारपीट के मामले में रिपोर्ट

फौजी के पिता के मारपीट के मामले में रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
फौजी के पिता के मारपीट के मामले में रिपोर्ट
मारपीट के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन

भोपा। फौजी के पिता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव अथाई निवासी महिला सुहागवती का कहना था कि उसके दो बेटे फौज में हैं। वह अपने पति रविंद्र के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग काफी समय से उनसे रंजिश रखते हैं। महिला ने बताया कि उसके पति के खेत से लौटते वक्त पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में घर में घुसकर भी लाठी-डंडो व धारदार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


किशोरी की बरामदगी को थाने का घेराव
भोपा। किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव शुकतीर्थ के ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व गांव के ही तीन-चार युवक एक किशेारी का अपहरण कर ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही किशोरी की बरामदगी नहीं हो पाई तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, ब्रह्मसिंह, राजपाल, सुरेश, ब्रजमोहन, ओमप्रकाश, अशोक, राजबाला आदि ने शीघ्र ही किशोरी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed