{"_id":"5c3b9154bdec2273703ff650","slug":"111547407700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
खतौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार द्वारा विभिन्न गांवों व मोहल्ले के 21 छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कालेज के प्रवक्ता राजकुमार जैन के आवास पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवक्ता के आह्वान पर कई छात्र-छात्राओं ने वृक्ष लगाओ-जीवन बचाओ योजना के तहत अपने घरों व आसपास पौधे लगाए। इनमें से 21 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गांव चंदसीना के पारस पाल, विपुल पाल, रामपुर के अक्षित शर्मा, अंबरपुर की आयुषी त्यागी, रेनू, सराय रसूलपुर से अजय कुमार व आशुतोष गौतम, खतौली क्षेत्र से शारदा सैनी, फैज, सचिन कुमार, लविश सैनी, समीरा, यशी रानी, आंचल, काजल, मीनाक्षी, हिमांशु वर्मा, नावला के हसरत अली, शेखपुरा के सचिन कुमार आदि छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक ब्रजपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण की पहली आवश्यकता आज पेड़ पौधों को अधिक से अधिक संख्या में लगाना है। प्रवक्ता राजकुमार जैन ने इस वर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने कहा कि हम तन, मन, धन से इस संकल्प में सहयोग करेंगे। संयोजन व संचालन राजकुमार जैन ने किया।